भारतीय मित्र पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा कि दिल्ली दंगे के चार दिन बाद गृह मंत्री की नींद खुलने के बाद वह सीधे भुवनेश्वर रवाना हो गए। वहीं सीएएए को लेकर दिल्ली जला। उधर प्रधानमंत्री मोदी जी प्रयागराज में अपने पाप धोने पहुंच गए। प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को दिल्ली की चिंता नहीं है , 48 आदमियों की जान भेंट चढ़ गई ।
कपिल मिश्रा अनुराग ठाकुर व रागिनी तिवारी वारिस पठान के बयान पर 48 लोगों की जान की भेंट चढ गई। यह चारों खुलेआम घूम रहे हैं इनके ऊपर कारवाई नहीं होकर उल्टे मासूम व्यक्तियों को फंसाने का काम किया जा रहा है। दिल्ली के अंदर ऐसे कई सारे वीडियो वायरल हुए हैं जिसके अंदर पुलिस के साथ मिलकर तोडफ़ोड़ आगजनी पत्थरबाजी गोली चलाई जा रही है।
कभी भी 70 साल में देश की राजधानी में ऐसा कभी नहीं हुआ यह अफसोस की बात है जो प्रधानमंत्री स्वयं कहते है कि जनता टुकड़े-टुकड़े गैंग है। जिस देश का गृहमंत्री का ऐसा बयान आता है कि ऐसा बटन दबाओ की जनता को करंट लगे यह शोभनीय नहीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत कुमार, राष्ट्रीय उपाअध्यक्ष रामजतन महतो, श्रीमती बीना देवी, गोपाल कुमार तिवारी, लव कुमार सिंह, रामअवतार यादव, बृज बिहारी यादव उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



