नयी दिल्ली : घरेलू विमान सेवा कंपनी गोएयर ने मानसून कैंपेन के तहत सस्ते हवाई टिकट की घोषणा की है जिसमें मूल किराया 599 रुपये से शुरू होगा और कर तथा शुल्क अतिरिक्त होंगे। एयरलाइन ने आज बताया कि इस पेशकश के तहत 01 जुलाई से 30 सितंबर तक की यात्रा के टिकट 12 मई से 15 मई के बीच बुक कराये जा सकेंगे। ऑफर उसके सभी 23 मार्गों पर नॉन-स्टॉप तथा स्टॉप वाली उड़ानों के लिए उपलब्ध है। उसने बताया कि इस ऑफर का लाभ उसकी वेबसाइट, कॉलसेंटर, टिकटिंग काउंटर या ट्रैवल एजेंटों से टिकट बुक कराकर उठाया जा सकता है।
छोटे बच्चों के लिए यह ऑफर मान्य नहीं है। साथ ही इस पर सामूहिक टिकट पर मिलने वाली छूट भी नहीं मिलेगी। इसे किसी दूसरे ऑफर के साथ जोड़ा नहीं जा सकेगा। एयरलाइन ने बताया कि इनके तहत बुक कराये गये टिकटों का कैंसिलेशन सामान्य होगा तथा रीबुकिंग नीति भी लागू होगी। उसने कहा है कि ऑफर के लिए ब्लैकआउट दिवस लागू होंगे और इसलिए यात्रियों को टिकट बुक कराने से पहले इसका ध्यान रखना चाहिये।
– वार्ता


Download Android App
Download iOS App



