20 सितंबर को सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, देखें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Summary :

Gold Rate Today 20 September: शनिवार, 20 सितंबर 2025 को एक बार फिर सोना-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है तो चांदी की कीमत में भी लगातार उछाल जारी है। बता दें कि सोने और चांदी की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक़, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत घटकर 109775 रूपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 12800 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं आज शनिवार…

Gold Rate Today 20 September: शनिवार, 20 सितंबर 2025 को एक बार फिर सोना-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है तो चांदी की कीमत में भी लगातार उछाल जारी है। बता दें कि सोने और चांदी की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक़, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत घटकर 109775 रूपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 12800 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं आज शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यह भाव मान्य होगा। ऐसे में आइए IBJA के मुताबिक जानते हैं 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं?

Gold Silver Rate Today 20 September: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव

Gold Rate Today 20 September
Gold Rate Today 20 September
अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपको खरीदारी से पहले इनकी सही कीमतों के बारे में जरूर जानना चाहिए। आज शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी बदलाव देखा गया है। शुक्रवार को सोने और चांदी की ताजा कीमतों में भी बड़ा बदलाव देखा गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 800 रुपये बढ़कर 114,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। बढ़ते वैश्विक तनाव और अमेरिका-चीन के बीच नए व्यापारिक तनाव के बीच मजबूत वैश्विक संकेतों से सोने की कीमतों में तेजी आई। तो चलिए आज शनिवार को दिल्ली और मुंबई समेत अपने शहर में बिक रहे 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने और चांदी के ताजा भाव जानते हैं। साथ ही, नीचे इस खबर में चांदी का ताजा भाव भी जानेंगे।

आज का सोने-चांदी के भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोने के भाव (Gold Rates – प्रति 10 ग्राम)

कैरेट (Carat) भाव (₹)
24 कैरेट ₹109,775
23 कैरेट ₹109,335
22 कैरेट ₹100,554
18 कैरेट ₹82,331
14 कैरेट ₹64,218

चांदी का भाव (Silver Rate – प्रति किलोग्राम)

शुद्धता (Purity) भाव (₹)
999 ₹128,000

Gold Rate Today 20 September: विस्तार से जानते है प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)

🔹 शहर 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
नई दिल्ली ₹1,02,210 ₹1,11,490
मुंबई ₹1,02,060 ₹1,11,340
कोलकाता ₹1,02,050 ₹1,11,330
बेंगलुरु ₹1,01,900 ₹1,11,170
हैदराबाद ₹1,01,809 ₹1,11,199
अहमदाबाद ₹1,02,050 ₹1,11,410
पुणे ₹1,00,550 ₹1,09,780
जयपुर ₹1,02,050 ₹1,11,310
लखनऊ ₹1,02,210 ₹1,11,490
पटना ₹1,02,110 ₹1,11,390

Silver Rate Today 20 September: यहां देखें विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (per kg):

Silver Rate Today 20 September
Silver Rate Today 20 September
🔹 शहर चांदी का भाव (₹/kg)
मुंबई ₹1,33,000
दिल्ली ₹1,37,933
चेन्नई ₹1,43,100
कानपुर ₹1,33,000
जयपुर ₹1,37,933

Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।