नवरात्रि में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, यहां देखें देशभर के लेटेस्ट रेट

Summary :

Gold Rate Today 27 September: शनिवार, 27 सितंबर 2025 शारदीय नवरात्रि का पांचवा दिन है। ऐसे में आज सोना-चांदी की कीमतों में शुक्रवार की तुलना में उथल पुथल देखने को मिल रहा है। इससे सोना-चांदी के खरीदारों पर भी असर देखने को मिलेगा. बता दें कि सोना-चांदी की कीमत नवरात्रि शुरू होते ही कम हो गए हैं। दिल्ली, जयपुर, नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद जैसे नॉर्थ इंडिया के शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹1,15,040 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी का भाव प्रति किलोग्राम 143100 रुपये रहा जबकि चौरसा चांदी 142000 रुपये प्रति किलो के…

Gold Rate Today 27 September: शनिवार, 27 सितंबर 2025 शारदीय नवरात्रि का पांचवा दिन है। ऐसे में आज सोना-चांदी की कीमतों में शुक्रवार की तुलना में उथल पुथल देखने को मिल रहा है। इससे सोना-चांदी के खरीदारों पर भी असर देखने को मिलेगा. बता दें कि सोना-चांदी की कीमत नवरात्रि शुरू होते ही कम हो गए हैं। दिल्ली, जयपुर, नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद जैसे नॉर्थ इंडिया के शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹1,15,040 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी का भाव प्रति किलोग्राम 143100 रुपये रहा जबकि चौरसा चांदी 142000 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी

Gold Silver Rate Today 27 September: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव

Gold Rate Today 27 September
Gold Rate Today 27 September

बता दें कि नवरात्रि के दौरान लगातार तीन दिनों तक सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,13,262 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 1,38,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए इन दोनों दिन एक ही कीमत मान्य होगी। यानी आप इसी रेट पर सोना-चांदी खरीद सकेंगे। आगे जानिए, IBJA के अनुसार, 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं।

आज का सोने-चांदी के भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

Gold Rate Today 27 September

धातु प्रकार कैरेट भाव (₹ प्रति 10 ग्राम / किग्रा)
सोना (Gold) 24K ₹1,13,262 प्रति 10 ग्राम
सोना (Gold) 23K ₹1,12,808 प्रति 10 ग्राम
सोना (Gold) 22K ₹1,03,748 प्रति 10 ग्राम
सोना (Gold) 18K ₹84,947 प्रति 10 ग्राम
सोना (Gold) 14K ₹66,258 प्रति 10 ग्राम
चांदी (Silver) 999 ₹1,38,100 प्रति किलोग्राम

Gold Rate Today 27 September: विस्तार से जानते है प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)

Gold Rate Today 27 September
Gold Rate Today 27 September
शहर 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली ₹1,05,460 ₹1,15,040
मुंबई ₹1,05,310 ₹1,14,890
अहमदाबाद ₹1,05,360 ₹1,14,940
चेन्नई ₹1,05,510 ₹1,15,100
कोलकाता ₹1,05,310 ₹1,14,890
गुरुग्राम ₹1,05,460 ₹1,15,040
लखनऊ ₹1,05,460 ₹1,15,040
बेंगलुरु ₹1,05,310 ₹1,14,890
जयपुर ₹1,05,460 ₹1,15,040
पटना ₹1,05,360 ₹1,14,940
भुवनेश्वर ₹1,05,310 ₹1,14,890
हैदराबाद ₹1,05,310 ₹1,14,890

Silver Rate Today 27 September: यहां देखें विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (per kg):

Silver Rate Today 27 September
Silver Rate Today 27 September
शहर चांदी का भाव (₹/किलोग्राम)
दिल्ली ₹1,43,000
मुंबई ₹14,640.36 (संभवतः टाइपो)
कोलकाता ₹1,39,000
लखनऊ ₹1,44,100
पटना ₹1,44,622
हरियाणा ₹1,39,900
पंजाब ₹1,44,868
बैंगलोर ₹1,42,405
केरल ₹1,45,592

Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।

Navratri Gold Silver Rate: नवरात्रि में गोल्ड-सिल्वर का भाव

दिल्ली के बाजार में शुक्रवार को गोल्ड 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,14,500 रुपये था। वहीं चांदी भी 1,39,900 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी. हालांकि, रोज दिन सोना-चांदी के भाव बदलते रहते हैं।

ये भी पढ़ें-Good News! नवरात्रि के पांचवें दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, खरीदने से पहले देखें देशभर के ताजा रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।