Super Over में भारत की रोमांचक जीत, Sri Lanka को हराकर Asia Cup फाइनल में पहुंची Team India

Summary :

Super Over: एशिया कप 2025 में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले ने रोमांच की सारी हदें पार कर दीं। यह मैच आख़िरी गेंद तक इतना कसा हुआ था कि नतीजा सुपर ओवर में जाकर तय हुआ। सुपर ओवर के रोमांचक ड्रामे में टीम इंडिया ने बाज़ी मारी और टूर्नामेंट में अपना विजयी अभियान जारी रखा। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की आक्रामक पारियों ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। जवाब में श्रीलंका ने भी उतनी ही दमदार बल्लेबाजी की और…

Super Over: एशिया कप 2025 में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले ने रोमांच की सारी हदें पार कर दीं। यह मैच आख़िरी गेंद तक इतना कसा हुआ था कि नतीजा सुपर ओवर में जाकर तय हुआ। सुपर ओवर के रोमांचक ड्रामे में टीम इंडिया ने बाज़ी मारी और टूर्नामेंट में अपना विजयी अभियान जारी रखा। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की आक्रामक पारियों ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। जवाब में श्रीलंका ने भी उतनी ही दमदार बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन ठोक डाले। नतीजा – मुकाबला पहुंचा सुपर ओवर में।

Arshdeep Singh
Arshdeep Singh

 Super Over में अर्शदीप सिंह का जादू

सुपर ओवर में श्रीलंका की ओर से कुसल परेरा और दासुन शनाका बल्लेबाजी करने आए। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह को सौंपी। अर्शदीप ने पहली ही गेंद पर परेरा को कैच कराकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी की और केवल 5 रन ही देने के बाद शनाका को आउट कर श्रीलंका की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया।भारत को जीत के लिए 6 गेंद पर 3 रन चाहिए थे। बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल। बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल।

श्रीलंका की ओर से वानेंदु हसारंगा गेंदबाजी कर रहे थे। सूर्यकुमार ने पहली ही गेंद पर तीन रन पूरा कर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। दिलचस्प बात यह है कि श्रीलंका के खिलाफ यह दूसरा मौका है जब सूर्यकुमार ने सुपर ओवर की पहली गेंद पर ही मुकाबला फिनिश कर दिया।

IND vs SL
IND vs SL

Super Over: इतिहास से जुड़ा रोमांच

एशिया कप के इतिहास में यह केवल दूसरी बार था जब किसी मुकाबले का नतीजा टाई हुआ। इससे पहले 2018 में भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे मुकाबला टाई हुआ था, लेकिन तब सुपर ओवर का नियम लागू नहीं हुआ था। वहीं, 30 जुलाई 2024 को भारत-श्रीलंका टी20I भी सुपर ओवर में गया था, जिसमें सूर्यकुमार ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई थी। इस जीत के साथ टीम इंडिया का मनोबल आसमान पर होगा।अब भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में एक बार फिर अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी।

Also Read: एशिया कप फाइनल से पहले India A का धमाका, रिकॉर्डतोड़ रन चेज में कंगारुओं को चटाई धूल

Juhi Singh