शो Rise and Fall में होगी Manisha Rani की एंट्री, क्या Pawan Singh की जगह लें पाएंगी Actress?

Summary :

बिहार के एक छोटे से कस्बे से निकलीं मनीषा रानी (Manisha Rani) आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। कभी टिकटॉक वीडियो से अपने सफ़र की शुरुआत करने वाली मनीषा ने अपने दम और मेहनत के बल पर एक अलग पहचान बनाई है। उनका चुलबुला अंदाज़ और एंटरटेनमेंट से भरपूर पर्सनालिटी दर्शकों को खूब पसंद आती है। यही वजह है कि जिस भी शो में वह दिखाई देती हैं, उस शो की टीआरपी में उछाल ज़रूर देखने को मिलता है। शो राइज एंड फॉल वहीं अब एक्ट्रेस से जुड़ी एक लेटेस्ट ख़बर सामने आई है बता दें, मनीषा…

manisha rani rise and fall

बिहार के एक छोटे से कस्बे से निकलीं मनीषा रानी (Manisha Rani) आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। कभी टिकटॉक वीडियो से अपने सफ़र की शुरुआत करने वाली मनीषा ने अपने दम और मेहनत के बल पर एक अलग पहचान बनाई है। उनका चुलबुला अंदाज़ और एंटरटेनमेंट से भरपूर पर्सनालिटी दर्शकों को खूब पसंद आती है। यही वजह है कि जिस भी शो में वह दिखाई देती हैं, उस शो की टीआरपी में उछाल ज़रूर देखने को मिलता है।

शो राइज एंड फॉल

वहीं अब एक्ट्रेस से जुड़ी एक लेटेस्ट ख़बर सामने आई है बता दें, मनीषा रानी (Manisha Rani) मशहूर बिज़नेस अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) के शो ‘राइज एंड फॉल’ (Rise and Fall) में नज़र आ सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन सिंह (Pawan Singh) के शो से बाहर होने के बाद कहा जा रहा है कि अब शो में मनीषा रानी की बतौर कंटेस्टेंट के तौर पर वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। उनका नाम सामने आते ही फैंस काफी एक्ससाइटेड हो गए है। खुद मनीषा ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इसको लेकर हिंट दिया है, जिससे कयास और तेज़ हो गए हैं। इसी बीच ये सवाल भी है कि क्या मनीषा रानी पवन सिंह की जगह ले पाएंगी और शो में उनकी कमी को पूरा कर पाएगी?

manisha rani

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ ने बदली ज़िंदगी

मनीषा रानी (Manisha Rani) को असली पहचान रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से मिली। इस शो में उनके देसी और बेबाक अंदाज़ ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। हालांकि, इस दौरान उन्हें कई बार आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। कुछ लोगों का मानना था कि मनीषा शहनाज़ गिल की तरह बर्ताव करती हैं। यहां तक कि शो में जज के तौर पर मौजूद पूजा भट्ट ने भी एक एपिसोड में उन्हें ताना मारते हुए कहा था कि वह कभी हीरोइन नहीं बन सकतीं। सलमान खान (Salman Khan) ने भी कई बार उन्हें फटकार लगाई।

rise and fall

लेकिन शो के खत्म होते ही मनीषा ने अपने काम और पापुलैरिटी से सभी का मुँह बंद कर दिया। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के बाद वह ‘झलक दिखला जा’ और ‘हाले दिल’ जैसे शोज़ में नज़र आईं। उन्हें कई रियलिटी शोज़ में गेस्ट के तौर पर भी इनवाइट किया गया। साथ ही वह यूट्यूब पर व्लॉगिंग कर अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ा रही हैं।

सलमान खान ने की तारीफ़

चाहे टेलीविजन हो, ओटीटी हो या सोशल मीडिया मनीषा रानी (Manisha Rani) हर जगह अपने फैंस को वही चुलबुला और बिंदास अंदाज़ दिखाती हैं, जिसके लिए वह ‘बिग बॉस’ में जानी गईं। उनके काम की तारीफ़ फराह खान और सलमान खान जैसे सितारे भी कर चुके हैं। आज वह उन गिनी-चुनी शख्सियतों में शामिल हैं जो किसी भी शो में एंटरटेनमेंट का लेवल बढ़ा देती हैं।

manisha rani

क्या जीत पाएंगी दर्शकों का दिल?

यही वजह है कि ‘राइज एंड फॉल’ (Rise and Fall) के दर्शक सोशल मीडिया पर लगातार मनीषा रानी (Manisha Rani) के नाम पर पोस्ट और कमेंट कर रहे हैं। उनका मानना है कि मनीषा के आने से शो में नए ट्विस्ट देखने को मिल सकते है। दूसरी तरफ, मनीषा रानी भी अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर भी एक्साइटेड दिख रही हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर जो वीडियो डाला है, उससे यह हिंट मिल रहा है कि वह दर्शकों को एक बार फिर अपने नए अवतार से चौंकाने वाली हैं। अब देखना ये होगा कि एक्ट्रेस दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतर पाती है।

ये भी पढ़ें: Stranger Things Trailer: Action और Power का परफेक्ट कॉम्बो फैंस को कर देगा क्रेजी! रिलीज़ हुआ Stranger Things के फाइनल सीजन का ट्रेलर

Yashika Jandwani