एक बार फिर आसमान छूई सोने की कीमतें! धनतेरस से पहले 1 लाख 27 हजार के पार पहुंचे दाम

Summary :

Gold-silver Price Hike: दिवाली और धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। दरअसल, अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव के चलते निवेशकों का रुझान सुरक्षित संपत्तियों की ओर बढ़ गया है। इसी वजह से सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया। 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,950 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,27,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसकी कीमत 1,26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 1,950 रुपये बढ़कर 1,27,350…

Gold-silver Price Hike: दिवाली और धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। दरअसल, अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव के चलते निवेशकों का रुझान सुरक्षित संपत्तियों की ओर बढ़ गया है। इसी वजह से सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया। 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,950 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,27,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसकी कीमत 1,26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 1,950 रुपये बढ़कर 1,27,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Gold-silver Price Hike: अमेरिका-चीन विवाद के चलते बढ़ी अनिश्चितता

ट्रेड वॉर की शुरुआत तब हुई जब अमेरिका ने कुछ खास चीनी उत्पादों पर 100% शुल्क लगाने की घोषणा की। इसके जवाब में चीन ने रेयर अर्थ (दुर्लभ खनिज) के निर्यात पर प्रतिबंध की चेतावनी दी। इस वैश्विक तनाव के चलते निवेशक जोखिम से बचने के लिए सोने की ओर भाग रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जब भी बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है, निवेशक सोना जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख करते हैं। यही कारण है कि सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है।

Gold-silver Price Hike
Gold-silver Price Hike, PHOTO (social media)

Silver Price Hike: चांदी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखा गया। सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को चांदी 7,500 रुपये की बढ़त के साथ 1,79,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इसकी कीमत 1,71,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी चांदी की कीमत में लगभग 3% की बढ़ोतरी हुई, जिससे इसका भाव 51.74 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

Dhanteras 2025: त्योहारी सीजन से भी बढ़ी मांग

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है और इस दौरान आभूषणों की मांग बढ़ जाती है। इसका सीधा असर कीमती धातुओं की कीमतों पर भी पड़ा है। सोने-चांदी की मांग न केवल घरेलू कारणों से बढ़ी है, बल्कि भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों ने भी इसे प्रभावित किया है।

Gold-silver Price Hike,
Gold-silver Price Hike, PHOTO (social media)

Gold Crosses ₹1.27 Lakh: इंदौर में भी कीमतों में भारी उछाल

इंदौर सर्राफा बाजार में भी सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया। कारोबारियों के मुताबिक, सोने की कीमत 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 1,29,000 रुपये तक पहुंच गई, जबकि चांदी 11,500 रुपये चढ़कर 1,77,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: कंपनी से मिला दिवाली बोनस टैक्स फ्री है या नहीं? कुछ खरीदने से पहले जान लें नियम

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।