Gold Silver Price Today 03 July: लगातार गिरावट के बाद उछला सोने चांदी का भाव, जानें टॉप 10 शहरों का ताजा रेट

Summary :

जून के महीने में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी रहा। अब जुलाई महीने के तीसरे दिन सोने चांदी के भाव में उछाल दर्ज किया गया है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 2  जुलाई 2026 को सोने के भाव में गिरावट दर्ज किया गया औऱ चांदी का भाव लगभग 5 हजार रुपये टूटा था। लगातार गिरावट के बाद सोने चांदी के भाव में उछाल देखा जा रहा है। आज 3 जुलाई को Good Returns के अनुसार चांदी के भाव में 5000  रुपये का उछाल दर्ज किया गया है और सोने का भाव भी बढ़ गया है। आज आपके आपके…

जून के महीने में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी रहा। अब जुलाई महीने के तीसरे दिन सोने चांदी के भाव में उछाल दर्ज किया गया है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 2  जुलाई 2026 को सोने के भाव में गिरावट दर्ज किया गया औऱ चांदी का भाव लगभग 5 हजार रुपये टूटा था। लगातार गिरावट के बाद सोने चांदी के भाव में उछाल देखा जा रहा है।

आज 3 जुलाई को Good Returns के अनुसार चांदी के भाव में 5000  रुपये का उछाल दर्ज किया गया है और सोने का भाव भी बढ़ गया है। आज आपके आपके शहर में आज सोने चांदी का भाव कितना पहुंच गया है, जानते है 22K, 18K, 14K सोने और चांदी का भाव

सोने चांदी में उतार चढ़ाव के 5 कारण

  • जून महीने में सोने चांदी के भाव में लगातार उतार चढ़ाव जारी रहा था और अब सोना अपने नीचले स्तर पर पहुंच गया है। जानते है कीमती वस्तुओं में दबाव का कारण
  • अमेरिकी डॉलर की मजबूती से दबाव बनना।
  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाओं के चलते निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने और चांदी से दूर हुआ है।
  • कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के बाद बाजार दबाव में है।
  • घरेलू बाजारों में इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से मांग में गिरावट दर्ज की गई है।

24, 22, 18 कैरेट  सोने के भाव में उछाल

Quantity 24K Price 22K Price 18K Price
1 ₹14,394 (+1) ₹13,196 (+1) ₹10,800 (+1)
8 ₹1,15,152 (+8) ₹1,05,568 (+8) ₹86,400 (+8)
10 ₹1,43,940 (+10) ₹1,31,960 (+10) ₹1,08,000 (+10)

प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव प्रति 1 ग्राम

शहर 24K 22K 18K
लखनऊ ₹14,394 ₹13,196 ₹10,800
जयपुर ₹14,394 ₹13,196 ₹10,800
दिल्ली ₹14,394 ₹13,196 ₹10,800
पटना ₹14,384 ₹13,186 ₹10,790
मुंबई ₹14,379 ₹13,181 ₹10,785
अहमदाबाद ₹14,384 ₹13,186 ₹10,790
पुणे ₹14,379 ₹13,181 ₹10,785
कोलकाता ₹14,379 ₹13,181 ₹10,785
मेरठ ₹14,394 ₹13,196 ₹10,800
लुधियाना ₹14,394 ₹13,196 ₹10,800

10 शहरों में चांदी का भाव

शहर Silver Rate Today
Lucknow Silver Rate Today ₹2,50,000
Jaipur Silver Rate Today ₹2,50,000
Delhi Silver Rate Today ₹2,50,000
Patna Silver Rate Today ₹2,50,000
Mumbai Silver Rate Today ₹2,50,000
Ahmedabad Silver Rate Today ₹2,50,000
Pune Silver Rate Today ₹2,50,000
Kolkata Silver Rate Today ₹2,50,000
Merrut Silver Rate Today ₹2,50,000
Ludhiana Silver Rate Today ₹2,50,000

Today VS Yesterday: सोने के भाव में कितना आया बदलाव

शहर 24K (कल) 24K (आज) 22K (कल) 22K (आज) 18K (कल) 18K (आज)
लखनऊ ₹14,470 ₹14,394 ₹13,265 ₹13,196 ₹10,856 ₹10,800
जयपुर ₹14,470 ₹14,394 ₹13,265 ₹13,196 ₹10,856 ₹10,800
दिल्ली ₹14,470 ₹14,394 ₹13,265 ₹13,196 ₹10,856 ₹10,800
पटना ₹14,460 ₹14,384 ₹13,255 ₹13,186 ₹10,846 ₹10,790
मुंबई ₹14,455 ₹14,379 ₹13,250 ₹13,181 ₹10,841 ₹10,785

सोने चांदी में निवेश के लिए एक्सपर्ट की राय

सोने चांदी में लगातार उतार चढ़ाव होने के बाद निवेशकों में अभी निवेश करने और बेचने के लिए कई बार सोचना पड़ता है। ऐसे में बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। अभी निवेशकों की नजर अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और इस सप्ताह जारी होने वाले महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों पर रहेगी जिसमें अमेरिका के गैर-कृषि रोजगार, बेरोजगारी दर,सेवा पीएमआई और यूरोजोन के मुद्रास्फीति आंकड़े बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।