Gold Silver Price Today 04 July: सोने ने लगाई ₹816 की छलांग, चांदी भी हुई महंगी, जानें आज का भाव

Summary :

भारत में लगातार सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में उठा-पटक जारी है। दिल्ली में सोने की कीमत 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर कारोबार कर रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक कीमत ₹1,46,344 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए यह रेट दोनों दिन लागू रहेगा। वहीं, गुडरिटर्न्स के अनुसार, 24-कैरेट सोने की कीमत ₹1,47,150 प्रति 10 ग्राम थी। मालूम हो कि शुक्रवार को सोने की कीमत 1,47,400 रुपये के आसपास दर्ज की गई थी। वहीं चांदी…

भारत में लगातार सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में उठा-पटक जारी है। दिल्ली में सोने की कीमत 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर कारोबार कर रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक कीमत ₹1,46,344 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए यह रेट दोनों दिन लागू रहेगा। वहीं, गुडरिटर्न्स के अनुसार, 24-कैरेट सोने की कीमत ₹1,47,150 प्रति 10 ग्राम थी।

मालूम हो कि शुक्रवार को सोने की कीमत 1,47,400 रुपये के आसपास दर्ज की गई थी। वहीं चांदी की बात करें तो शुक्रवार को बाजार बंद होने तक ₹2,08,444 प्रति किलोग्राम (और ₹2,084 प्रति 10 ग्राम) रही। आज शनिवार को चांदी की कीमत इसकी कीमत ₹2,50,100 प्रति किलोग्राम है। हालांकि, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 1 किलो चांदी की कीमत ₹2,50,100 है, वहीं चेन्नई, हैदराबाद और केरल में यह ₹2,60,100 प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है।

सोने चांदी में उतार चढ़ाव के 3 कारण

1. ग्लोबल तनाव : युद्ध, जियोपॉलिटिकल तनाव या बढ़ते ग्लोबल संकट के समय निवेशक सोने में पैसा लगाते हैं, जिससे कीमतें अचानक बढ़ जाती हैं।

2. US डॉलर और ब्याज दरें: मालूम हो कि US डॉलर के मजबूत होने या ब्याज दरों के बढ़ने से सोने और चांदी की कीमतों पर खास असर पड़ता है, जिससे कीमतें कम हो सकती हैं। इसके अलावा, डॉलर के कमजोर होने से इनकी कीमतें बढ़ सकती हैं।

3. मांग और प्रॉफिट बुकिंग: त्योहारों, शादी के मौसम और इंडस्ट्रियल मांग के कारण कीमतें में उछाल आता है, जबकि निवेशकों की तरफ से प्रॉफिट बुकिंग करने से कीमतों में कमी आ सकती है।

भारत में आज सोने के ताजा भाव

सोने की शुद्धता 1 ग्राम का भाव 10 ग्राम का भाव
24 कैरेट ₹14,701 ₹1,47,010
22 कैरेट ₹13,476 ₹1,34,760
18 कैरेट ₹11,026 ₹1,10,260

प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव प्रति (1 ग्राम, 10 ग्राम)

City (शहर) 24 Carat (24 कैरेट) 22 Carat (22 कैरेट) 18 Carat (18 कैरेट)
Delhi (दिल्ली) ₹1,47,150 ₹1,34,900 ₹1,10,400
Mumbai (मुंबई) ₹1,47,000 ₹1,34,750 ₹1,10,250
Kolkata (कोलकाता) ₹1,47,000 ₹1,34,750 ₹1,10,250
Patna (पटना) ₹1,47,050 ₹1,34,800 ₹1,10,300
Lucknow (लखनऊ) ₹1,47,150 ₹1,34,900 ₹1,10,400
Ayodhya (अयोध्या) ₹1,47,150 ₹1,34,900 ₹1,10,400
Meerut (मेरठ) ₹1,47,150 ₹1,34,900 ₹1,10,400
Kanpur (कानपुर) ₹1,47,150 ₹1,34,900 ₹1,10,400
Ghaziabad (गाजियाबाद) ₹1,47,150 ₹1,34,900 ₹1,10,400
Noida (नोएडा) ₹1,47,150 ₹1,34,900 ₹1,10,400
Gurugram (गुरुग्राम) ₹1,47,150 ₹1,34,900 ₹1,10,400
Chennai (चेन्नई) ₹1,49,560 ₹1,37,000 ₹1,14,400
Chandigarh (चंडीगढ़) ₹1,47,150 ₹1,34,900 ₹1,10,400
Jaipur (जयपुर) ₹1,47,150 ₹1,34,900 ₹1,10,400
Ludhiana (लुधियाना) ₹1,47,150 ₹1,34,900 ₹1,10,400
Guwahati (गुवाहाटी) ₹1,47,000 ₹1,34,750 ₹1,10,250
Indore (इंदौर) ₹1,47,050 ₹1,34,800 ₹1,10,300
Ahmedabad (अहमदाबाद) ₹1,47,050 ₹1,34,800 ₹1,10,300
Surat (सूरत) ₹1,47,050 ₹1,34,800 ₹1,10,300

10 शहरों में चांदी का भाव: चांदी की कीमतों में भी जोरदार हलचल

City (शहर) 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो (1 kg)
Chennai (चेन्नई) ₹2,601 ₹26,010 ₹2,60,100
Mumbai (मुंबई) ₹2,501 ₹25,010 ₹2,50,100
Delhi (दिल्ली) ₹2,501 ₹25,010 ₹2,50,100
Kolkata (कोलकाता) ₹2,501 ₹25,010 ₹2,50,100
Bangalore (बेंगलुरु) ₹2,501 ₹25,010 ₹2,50,100
Hyderabad (हैदराबाद) ₹2,601 ₹26,010 ₹2,60,100
Kerala (केरल) ₹2,601 ₹26,010 ₹2,60,100
Pune (पुणे) ₹2,501 ₹25,010 ₹2,50,100
Vadodara (वडोदरा) ₹2,501 ₹25,010 ₹2,50,100
Ahmedabad (अहमदाबाद) ₹2,501 ₹25,010 ₹2,50,100

Today VS Yesterday: सोने के भाव में कितना आया बदलाव

City (शहर) 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
Delhi (दिल्ली) +₹3,210 +₹2,940 +₹2,400
Mumbai (मुंबई) +₹3,210 +₹2,940 +₹2,400
Kolkata (कोलकाता) +₹3,210 +₹2,940 +₹2,400
Patna (पटना) +₹3,210 +₹2,940 +₹2,400
Lucknow (लखनऊ) +₹3,210 +₹2,940 +₹2,400
Meerut (मेरठ) +₹3,210 +₹2,940 +₹2,400
Jaipur (जयपुर) +₹3,210 +₹2,940 +₹2,400
Ahmedabad (अहमदाबाद) +₹3,210 +₹2,940 +₹2,400
Ludhiana (लुधियाना) +₹3,210 +₹2,940 +₹2,400

सोना-चांदी में पैसा लगाने से पहले जान लें एक्सपर्ट की सलाह

  1. न्यूज़ एजेंसी PTI के अनुसार, HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने बताया कि गुरुवार को सोने की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि US फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श ने बाजार की उम्मीदों के मुकाबले कम सख़्त रुख अपनाया, जिससे जल्द ही ब्याज दरें बढ़ने की चिंताएं कम हो गईं। ट्रेडर्स ने बताया कि विदेशी बाज़ारों में तेज़ी के बाद सोने की कीमतों में सुधार हुआ।

ALSO READ: Gold Silver Price Today 03 July: लगातार गिरावट के बाद उछला सोने चांदी का भाव, जानें टॉप 10 शहरों का ताजा रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।