जंग के बीच क्रैश हुआ सोने का भाव, चांदी अबतक 1.92 लाख रुपये सस्ती! जानें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Silver Rate Today 23 March 2026

Gold Silver Rate Today 23 March 2026: मिडिल ईस्ट जंग का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। वहीं, इस जंग का असर सोने-चांदी की कीमतों में भी देखने को मिल रहा है। भारत में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में सोने-चांदी खरीदने का का ये सबसे अच्छा मौका है। सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। आज 23 मार्च 2026 को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1,46,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी की कीमत अपने हाई से अब तक 1.92 लाख रुपये सस्ती हुई है।

सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे कई कारण हैं। महंगाई बढ़ने से बाजार में चिंता बढ़ रही है और केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को सख्त बनाए हुए हैं। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का भी असर पड़ रहा है। वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता बनी हुई है और डॉलर मजबूत हो रहा है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लगभग 4,663.54 डॉलर प्रति औंस है।

Gold Silver Rate Today 23 March 2026

Gold Silver Rate Today 23 March 2026
Gold Silver Rate Today 23 March 2026
कैरेट सोने की शुद्धता सुबह का रेट (₹/10 ग्राम)
24 कैरेट 99.9% शुद्ध ₹1,46,110
22 कैरेट 95.8% शुद्ध ₹1,33,940
18 कैरेट 75% शुद्ध ₹1,09,620

24 Carat Gold Rate Today: आज का ताजा भाव

शहर 24 कैरट सोना (₹) 22 कैरट सोना (₹) 18 कैरट सोना (₹)
लखनऊ 1,46,110 1,33,940 1,09,620
जयपुर 1,46,110 1,33,940 1,09,620
दिल्ली 1,46,110 1,33,940 1,09,620
पटना 1,46,010 1,33,840 1,09,520
मुंबई 1,45,960 1,33,790 1,09,470
अहमदाबाद 1,46,010 1,33,840 1,09,520
पुणे 1,45,960 1,33,790 1,09,470
कोलकाता 1,45,960 1,33,790 1,09,470
मेरठ 1,46,110 1,33,940 1,09,620
लुधियाना 1,46,110 1,33,940 1,09,620

Silver Rate Today 23 March: चांदी के भाव में गिरावट

शहर Silver Rate Today
Lucknow Silver Rate Today ₹2,44,900
Jaipur Silver Rate Today ₹2,44,900
Delhi Silver Rate Today ₹2,44,900
Patna Silver Rate Today ₹2,44,900
Mumbai Silver Rate Today ₹2,44,900
Ahmedabad Silver Rate Today ₹2,44,900
Pune Silver Rate Today ₹2,44,900
Kolkata Silver Rate Today ₹2,44,900
Merrut Silver Rate Today ₹2,44,900
Ludhiana Silver Rate Today ₹2,44,900

Gold Silver Rate Crash Reason: सोने चांदी के भाव में गिरावट

Gold Silver Rate Today 23 March 2026
Gold Silver Rate Today 23 March 2026

जंग के बीच कीमती धातुओं के रेट में उछाल दर्ज किया जाता है लेकिन खाड़ी देशों जारी जंग में भी सोने चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है औऱ कुछ ही दिनो में ही सोने चांदी का भाव क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि रुपया का टूटना, US फेड द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखना और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बाद सोने चांदी के भाव में भी लगातार दबाव बढ़ने के कारण कीमत क्रैश हो गई है।

ALSO READ:Good News! 2.45 लाख हुई चांदी, सोना के भी लुढ़के दाम… Middle East जंग के बीच कीमतों में आई बड़ी गिरावट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।