Gold-Silver rate: वैश्विक स्तर पर कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना 80 रुपये टूटकर 62,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
Highlights:
- चांदी 600 रुपये की मजबूत (Gold-Silver rate)
- चांदी 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई
- सोना 1,993 डॉलर प्रति औंस पर रहा
पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु 62,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं, चांदी 600 रुपये की मजबूती के साथ 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक जिंस सौमिल गांधी ने कहा, “विदेशी बाजारों से नरमी का संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 80 रुपये की गिरावट के साथ 62,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहीं।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोना 1,993 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से दो डॉलर कम है। वहीं, चांदी बढ़त के साथ 22.50 डॉलर प्रति औंस पर रही, जबकि इसका पिछला बंद भाव 21.97 डॉलर प्रति औंस था।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





