सैन फ्रांसिस्को : गोपनीयता संबंधी चिंताओं के कारण टच इनपुट कार्यक्षमता को अक्षम करने के बाद गूगल ने अपने कॉमपैक्ट स्मार्ट स्पीकर होम मिनी में प्ले और पाउज टैप बटनों को दोबारा सक्रिय कर दिया है। द वर्ज में शनिवार को प्रकाशित रपट के मुताबिक, होम मिनी के यूजर्स अब डिवाइस के किसी भी हिस्से के वोल्यूम बटन को लंबे समय तक दबाकर संगीत, समाचार, अलार्म और फोन कॉल्स को नियंत्रित कर सकेंगे। सीएनईटी ने कहा कि अक्टूबर में गूगल ने इस फीचर को गोपनीयता संबंधी मामले के कारण डिसेबल कर दिया था, जब यह पाया गया कि मिनी ‘फैंटम’ टच को दर्ज कर रहा है तथा प्रयोजन से अधिक देर तक प्राय: रिकार्डिग करता रहता था।
शीर्ष टच फंक्शन के साथ, अप मिनी में समाहित गूगल असिस्टेंट को सक्रिय कर सकते हैं और वॉयस कमांड दे सकते हैं। यह अपडेट उन होम मिनी इकाइयों को जारी किया जा रहा है, जिन्होंने गूगल के सॉफ्टवेयर प्रीव्यू कार्यक्रम में भागीदारी की थी। गूगल ने हाल ही में एक अपडेट जारी किया था, जिससे आप होम स्पीकर्स को अपने घर में इंटरकॉम प्रणाली की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। लोग अपनी आवाज को स्मार्टफोन पर गूगल असिस्टेंड या गूगल होम जैसे वॉयस-एक्टिवेटेड स्पीकर्स के साथ प्रसारित कर सकते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



