नई दिल्ली : सरकार ने जुलाई महीने के लिए जीएसटी संक्षिप्त बिक्री रिटर्न दाखिल करने की तारीख बढ़ाकर 24 अगस्त कर दी है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जुलाई महीने के जीएसटीआर-3बी को दाखिल करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 24 अगस्त, 2018 कर दी गई है। पहले इसकी अंतिम तारीख 20 अगस्त थी।
विदेशी यात्रियों को नहीं मिलेगा जीएसटी रिफंड
पीडब्ल्यूसी के पार्टनर एवं लीडर अप्रत्यक्ष कर प्रतीक जैन ने कहा कि 20 अगस्त को रिटर्न दाखिल करने के दौरान तकनीकी दिक्कत आई। यह आखिरी तारीख थी। ऐसे में और समय दिया गया है जो अच्छी बात है। जुलाई में जीएसटी संग्रह 96,483 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले महीने यह 95,610 करोड़ रुपये था।


Download Android App
Download iOS App



