कोलकाता : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश में निवेश करने की अपील की व आग्रह किया कि बांग्लादेशी निवेशकों को भारत में निवेश करने के लिए सुविधाएं प्रदान की जाए तथा निवेश प्रक्रिया और अधिक सहज बनाया जाए। सुश्री हसीना ने अपने दो दिवसीय भारत दौरे के दौरान कोलकाता में भारतीय उद्यमियों के साथ बातचीत कर भारत-बांग्लादेश के बीच कारोबारी अवसरों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश वर्ष 2020 तक आठ प्रतिशत सकल घरेलू उत्पाद दर हासिल कर वर्ष 2021 तक मध्यम आय का देश बनने की ओर अग्रसर है। गौरतलब है कि बांग्लादेश दक्षेस देशों में भारत का सबसे बड़ा कारोबारी साझेदार है। कारोबारियों से बातचीत के बाद सुश्री हसीना ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी की मेजबानी में उनके सम्मान में राजभवन में आयोजित भोज में हिस्सा लिया।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



