Repo Rate Hike : दिखने लगा RBI के बढ़े रेपो रेट का असर, इस बैंक का Home Loan हुआ महंगा

Summary :

RBI Repo Rate में बढ़ोतरी के बाद HDFC का Home Loan महंगा हो गया। होम लोन पर बढ़ा इंटरेस्ट रेट (Interest Rate) 1 मई से लागू हो चुका है।

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने हाल ही में रेपो रेट (Repo Rate) और कैश रिजर्व रेशियो (Cash Reserve Ratio) में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। RBI के इस फैसले का असर अब दिखाई देने लगा है। RBI Repo Rate में बढ़ोतरी के  बाद HDFC का Home Loan महंगा हो गया। होम लोन पर बढ़ा इंटरेस्ट रेट (Interest Rate) 1 मई से लागू हो चुका है।
एचडीएफसी ने अपने रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (RPLR) में 0.05% की बढ़ोतरी की है। बैंक ने साफ किया है कि एडजस्टेबल रेट होम लोन (ARHL) स्कीम के तहत होम लोन के लिए आवेदन करने वाले ग्राहकों के लिए नई ब्याज दर 0.05% बढ़ जाएगी और ये उनके ब्याज की रीसेट डेट से ही लागू होगी।
HDFC के अलावा इन बैंको के लोन भी हुए महंगे 
HDFC के अलावा इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और कैनरा बैंक ने भी वृद्धि की है। इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी रेपो रेट से जुड़ी ब्याज दर को बढ़ाकर 7.25 फीसदी कर दिया है। नई दरें 10 मई से लागू हैं। अब इसी दर पर ग्राहकों को कर्ज मिलेगा। 
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी सभी अवधि वाले एमसीएलआर में 0.15% बढ़ोतरी की। इससे नई दर बढ़कर 7.40 फीसदी हो गई है, जो 7 मई से लागू हो चुकी हैं। अब एक साल की एमसीएलआर की दर 7.25 से बढ़कर 7.40% हो गई है। अन्य अवधि वाले कर्ज की दर 6.85-7.30 फीसदी के बीच रहेगी। 
वहीं कैनरा बैंक ने रेपो दर से जुड़ीं दरों (आरएलएलआर) को बढ़ाकर 7.30 फीसदी कर दिया है। नई दरें 7 मई से लागू हो गई हैं। इसके अलावा, एमसीएलआर की दरों को भी बढ़ाकर 7.35 फीसदी कर दिया है। बैंक ने कहा कि नई दरें नए ग्राहकों पर लागू होंगी।
RBI ने 4 मई को अप्रत्याशित तरीके से रेपो रेट (Repo Rate) और कैश रिजर्व रेशियो (Cash Reserve Ratio) बढ़ाने का ऐलान किया था। RBI के इस फैसले के बाद रेपो रेट 4% से बढ़कर 4.40% और सीआरआर 4% से बढ़कर 4.50 % हो गया। RBI के इस फैसले के बाद कई तरह के लोन महंगे हो गए हैं।

LIC का ये प्लान साबित होगा शानदार, हर महीने मिलेगी 20 हजार पेंशन! जानें पूरी जानकारी

Desk Team