नई दिल्ली : होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने अपनी छोटी सेडान कार अमेज का नया सबसे बेहतर संस्करण बाजार में पेश किया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने अमेज का नया ग्रेड वीएक्स सीवीटी संस्करण उतारा। यह मॉडल डीजल और पेट्रोल दोनों संस्करणों में मौजूद है। पेट्रोल संस्करण की शोरूम में कीमत 8.56 लाख रुपये जबकि डीजल संस्करण की कीमत 9.56 लाख रुपये रखी गई है।
अमेज का यह संस्करण रीयर कैमरा और बेहतर स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसी विभिन्न विशेषताओं से लैस है। एचसीआईएल के विपणन एवं बिक्री विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक राजेश गोयल ने बयान में कहा कि दूसरी पीढ़ी की होंडा अमेज सेडान श्रेणी में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हमारे 20 प्रतिशत से अधिक ग्राहक पेट्रोल और डीजल दोनों में उन्नत सीवीटी वेरिएंट का चयन करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



