उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के अधिकारियों को चेताया है कि लापरवाही करने वालों पर डंडे चलने शुरू होंगे। योगी ने चुनावी जनसभाओं के दौरान अधिकारियों को चेतवानी देते हुए कहा, ”चुनाव के बाद मैं फिर समीक्षा करने जाऊंगा और जहां भी लापरवाही दिखेगी, वहां अब डंडे चलने भी प्रारंभ होंगे ।”
उन्होंने कहा, ”मैंने पहले ही घोषणा की है कि प्रदेश के नौजवानों के भविष्य के साथ कोई भी अधिकारी या कर्मचारी खिलवाड़ करेगा तो उसकी जगह जेल होगी और उसकी संपत्ति भी जब्त होगी।” योगी आदित्यनाथ ने चुनाव आयोग द्वारा लगाये गये प्रतिबंध को लेकर भी विपक्ष पर प्रहार किये । उन्होंने कहा कि विपक्ष ने उन पर बजरंगबली का नाम लेने के कारण रोक लगवा दी थी।
देश की आंखों में धूल झोंक रहे राहुल-प्रियंका, जनता के सामने आए असली नाम से : योगी
उन्होंने कहा, ”रोक के दौरान मैंने जगह-जगह बजरंगबली के मंदिरों में जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया ।” मुख्यमंत्री ने हनुमान चालीसा की एक पंक्ति दोहराते हुए कहा कि जातिवाद, विपक्ष का गठबंधन, भ्रष्टाचार, अराजकता संबंधी सारी बाधाएं बजरंगबली की कृपा से छूमंतर हो गई।
आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में ’74-प्लस’ का लक्ष्य प्राप्त करेगी और साथ ही पूरे देश में 400 से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। योगी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के बारे में कहा जाता था कि भाजपा वहां खाता भी नहीं खोल पाएगी । इस बार 30 से अधिक सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी ।


Download Android App
Download iOS App



