लंदन : चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुआवेई ने आज अपने ऑनर7एक्स श्रृंखला को पेश किया। भारतीय उपभोक्ताओं के लिए इस श्रृंखला का सबसे सस्ता फोन 12,999 रुपये में उपलब्ध होगा। कंपनी ने जारी बयान में कहा कि 5.93 इंच स्क्रीन वाला यह स्मार्टफोन भारत में कल से अमेजन पर उपलब्ध होगा। ऑनर के अध्यक्ष जॉर्ज झाओ ने यहां कल शाम मरमेड थियेटर में इस फोन को पेश करते हुए कहा कि कंपनी युवाओं तथा स्मार्टफोन के लिए दिल से युवा लोगों का पसंदीदा बनना चाहती है।
उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित स्मार्टफोन ऑनर व्यू 10 पेश करने की भी घोषणा की। यह फोन बाजार में अगले महीने से उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि 32 जीबी रैम वाले ऑनर 7एक्स की कीमत 12,999 रुपये तथा 64 जीबी रैम वाले की 15,999 रुपये होगी। इस स्मार्टफोन में डुअल लेंस 16 मेगापिक्सल और दो मेगापिक्सल रियर कैमरा, 3,340 एमएएच बैटरी, ओक्टा कोर किरिन 659 प्रोसेसर आदि जैसे फीचर दिये गये हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



