तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री दुड्डिल्ला श्रीधर बाबू ने कहा कि उनका लक्ष्य अपने तेजी से बढ़ते IT क्षेत्र की ताकत का लाभ उठाकर भारत को 10,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करना है। श्रीधर बाबू तेलंगाना के उद्योग एवं वाणिज्य तथा विधायी मामलों के मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ समय में हमारी औद्योगिक व सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञता बढ़ी है। हम न केवल कोडिंग बल्कि उत्पाद विकास के लिए भी काम कर रहे हैं। हमारे पास अपने बेस स्टेशन से बेहतरीन उत्पाद बनाने की प्रतिभा भी है। इसका लाभ उठाने का समय आ गया है।’’
- तेलंगाना का लक्ष्य भारत की अर्थव्यवस्था बनाने में मदद करना है- श्रीधर बाबू
- श्रीधर बाबू तेलंगाना के उद्योग एवं वाणिज्य तथा विधायी मामलों के मंत्री भी हैं
वरिष्ठ मंत्री अभी अमेरिकी यात्रा पर
वरिष्ठ मंत्री अभी उद्योग जगत के नेताओं के साथ बातचीत करने तथा अमेरिका से निवेश हासिल करने के लिए अमेरिका की यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि हैदराबाद ने ऐतिहासिक रूप से वैश्विक प्रौद्योगिकी प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अमेजन जैसे प्रौद्योगिकी दिग्गजों के लिए कोडिंग का अधिकतर काम शहर से ही होता रहा है।
राज्य सरकार उत्पाद विकास दे रही ध्यान- IT मंत्री
तेलंगाना के आईटी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अब नवाचार और उत्पाद विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना का लक्ष्य अपने आईटी क्षेत्र की ताकत का लाभ उठाकर भारत को 10 हजार अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में मदद करने के साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था को 2000-3000 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना है।
नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



