नई दिल्ली : रेलवे बोर्ड के सदस्य, चल स्टॉक, रविन्द्र गुप्ता ने सफदरजंग रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पहले ऐसे गैर वातानुकूलित यात्री डिब्बे का उद्घाटन किया जिसकी छत पर फ्लेक्सिबल सौर पीवी पैनल लगाए गए हैं। इन से उत्पादित होने वाली बिजली से डिब्बे के पंखे, लाइटें और मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट चलाए जायेंगे। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड, इंडियन रेलवे ऑर्गेनाईजेशन फॉर अल्टरनेट फ्यूल्स (IROAF) और मैसर्स सी.ई.एल. के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
रेलवे डिब्बों पर सौर ऊर्जा का उपयोग करने के लिए आई. आर. ओ. ए. एफ. ने पिछले वर्ष डी.ई.एम.यू. रेलगाड़ी के 6 ट्रेलर कोचों पर परम्परागत पीवी सौलर पैनल लगाए थे। सौर ऊर्जा की इस तकनीक का उपयोग मेन लाइन के उन डिब्बों के लिए भी किया जा सकता है जिनमें रेलगाड़ियों की धीमी गति के कारण उनमें लगा अल्टरनेटर चार्ज नहीं हाे पाता।


Download Android App
Download iOS App



