Indian Economy: ADB ने भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था पर जताया भरोसा, GDP ग्रोथ रेट का अनुमान 7% बढ़ाया Indian Economy: ADB Expressed Confidence In Indian Economy, Increased GDP Growth Rate Estimate By 7%

Indian Economy: ADB ने भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था पर जताया भरोसा, GDP ग्रोथ रेट का अनुमान 7% बढ़ाया

Indian Economy: एशियाई वृद्धि बैंक (ADB) ने भारत के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर का अनुमान बृहस्पतिवार को बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दिया। इससे पहले उसने वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। ADB के अनुसार, सार्वजनिक व निजी क्षेत्र की निवेश और उपभोक्ता मांग से मजबूत वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। हालांकि, वित्त वर्ष 2024-25 का वृद्धि अनुमान 2022-23 वित्त वर्ष के अनुमानित 7.6 प्रतिशत से कम है। ADB ने पिछले साल दिसंबर में वित्त वर्ष 2024-25 में वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।

  • ADB ने भारत के लिए GDP की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7% कर दिया
  • इससे पहले उसने वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था
  • वर्ष 2024-25 का वृद्धि अनुमान 2022-23 वर्ष के अनुमानित 7.6% से कम है

एशियन डेवलपमेंट आउटलुक अप्रैल संस्करण जारी

GDP

एशियन डेवलपमेंट आउटलुक का अप्रैल संस्करण बृहस्पतिवार को जारी किया गया। इसमें कहा गया, ‘‘वित्त वर्ष 2022-23 में विनिर्माण व सेवाओं में मजबूत गति के साथ अर्थव्यवस्था में जोरदार वृद्धि हुई। यह तेजी आगे भी जारी रहेगी। वृद्धि मुख्य रूप से मजबूत निवेश और उपभोग मांग में सुधार से प्रेरित होगी। वैश्विक रुझानों के अनुरूप मुद्रास्फीति में गिरावट का रुख जारी रहेगा।’’

वित्त वर्ष 2024-25 में नरमी के बावजूद वृद्धि मजबूत

GDP1

ADB के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 और वित्त वर्ष 2024-25 में नरमी के बावजूद वृद्धि मजबूत रहेगी। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एडीबी ने भारत की वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले हफ्ते कहा था कि मानसून के सामान्य रहने पर मुद्रास्फीति के दबाव में कमी और विनिर्माण व सेवा क्षेत्रों में निरंतर गति से चालू वित्त वर्ष 2024-25 में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान है।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 6 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।