सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, Sensex-Nifty में मामूली बढ़त

Summary :

FII प्रवाह से भारतीय बाजार में तेजी का माहौल

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त देखी गई। आईटी सेक्टर में बिकवाली का दौर जारी रहा। निफ्टी बैंक और मिडकैप इंडेक्स में तेजी रही। विश्लेषकों ने निफ्टी के संभावित पीक पर ध्यान देने की सलाह दी। एफआईआई प्रवाह और वैश्विक व्यापार तनाव में कमी ने बाजार को समर्थन दिया।

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक सपाट खुले। शुरुआती कारोबार में आईटी सेक्टर में बिकवाली देखी गई। सुबह करीब 9.32 बजे, सेंसेक्स 3.88 अंक या 0.00 प्रतिशत बढ़कर 82,326.71 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 14.70 अंक या 0.06 प्रतिशत चढ़कर 25,034.50 पर था। निफ्टी बैंक 134.25 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 55,489.15 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 143.30 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 57,203.80 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 141.35 अंक या 0.80 प्रतिशत चढ़कर 17,701.75 पर था। विश्लेषकों के अनुसार, “अब निफ्टी के सामने अक्टूबर 2024 का पीक 25,235 है, जो बहुत करीब है, और उसके बाद सितंबर का पीक 26,277 है। यह हमें आगाह करता है कि हमें जोखिम उठाने और खरीदारी में रुचि में अचानक कमी के प्रति सावधान रहना चाहिए क्योंकि हम आगे बढ़ रहे हैं।”

Today Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानिए आज के भाव

जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य बाजार रणनीतिकार आनंद जेम्स ने कहा, “इस पृष्ठभूमि के साथ हम सप्ताह की शुरुआत अपट्रेंड के साथ करते हैं और इंट्राडे डाउनसाइड 24,950 पर मार्क करते हैं। इस महीने अब तक लगभग 23,800 करोड़ रुपए का निरंतर एफआईआई प्रवाह दर्ज किया गया है, जो कि भारतीय बाजार में तेजी का प्रमुख कारक बना है। विशेषज्ञों ने कहा, “वैश्विक व्यापार तनाव में कमी, अमेरिका के नेतृत्व में वैश्विक बाजारों में तेजी और भारत-पाक युद्ध विराम ने इस तेजी के लिए एक माहौल तैयार किया है।”

इस बीच, सेंसेक्स पैक में इंफोसिस, टीसीएस, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, इटरनल, रिलायंस और एलएंडटी टॉप लूजर्स रहे। वहीं, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स रहे। एशियाई बाजारों में चीन, हांगकांग, जापान, बैंकॉक और सोल लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि केवल जकार्ता हरे निशान में कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को आखिरी कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 331.99 अंक या 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42,654.74 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 41.45 अंक या 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,958.38 पर बंद हुआ और नैस्डैक 98.78 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,211.10 पर बंद हुआ।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.