मुंबई: इंटरनेट कंपनी गूगल भारत में सबसे भरोसेमंद ब्रांड बनकर उभरा है। उसके बाद माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, मारुति सुजुकी और एपल को यहां के उपभोक्ताओं ने भरोसे के लायक माना है। न्यूयॉर्क में स्थित वैश्विक संचार कंपनी कॉन एंड वोल्फ के एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आयी है। सर्वेक्षण के अनुसार सोनी, यूट्यूब, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज बेंज और ब्रिटिश एयरवेज शीर्ष 10 में शामिल अन्य ब्रांड हैं।
वैश्विक स्तर पर अमेजन को सबसे भरोसेमंद ब्रांड माना गया है। इसके बाद एपल, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और पेपल आदि का स्थान है।कंपनी ने कहा कि भारतीय उपभोक्ता अब ब्रांड की प्रमाणिकता के बारे में राय बनाने को लेकर अधिक सकारात्मक हो गये । करीब 67 प्रतिशत भारतीय उपभोक्ता ऐसे ब्रांड की खरीदारी पसंद करते हैं जो अधिक प्रमाणिक माना जाता हो. 38 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने माना है कि ब्रांड अधिक ईमानदार और खुले होते और जिम्मेदारियां उठाते । वैश्विक स्तर पर ऐसा मानने वालों का औसत 25 प्रतिशत है।


Download Android App
Download iOS App



