किफायती एयरलाइन इंडिगो ने बुधवार को अगरतला-नई दिल्ली-अगरतला रूट पर रोजाना चलने वाली सीधी उड़ान सेवा को शुरू किया। इससे पूर्वोत्तर राज्य के यात्रियों को कोलकाता या गुवाहाटी में रुके बिना सीधे दिल्ली जाने की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव ने उड़ान को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि त्रिपुरा में अगले पांच सालों में आधारभूत ढांचे में 8,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। राज्य को महत्वपूर्ण शहरों से जोड़ने के लिए राजधानी एक्सप्रेस समेत पांच एक्सप्रेस ट्रेनों को लांच किया गया है।
देव ने कहा, बांग्लादेश के माध्यम से कनेक्टिविटी और राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गो में सुधार का काम भी केंद्र सरकार ने लिया है। इंडिगो ने हाल ही में सिल्चर, डिब्रूगढ़ और शिलांग को जोड़ने के लिए उड़ानें शुरू की हैं।


Download Android App
Download iOS App



