नई दिल्ली : सिरी फोर्ट आॅडिटोरियम में आईटीबीपी बल का पहला बैंड कॉन्सर्ट आयोजित किया। किरेन रिजिजू, गृह राज्यमंत्री इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे। होली 2018 के अवसर पर आयोजित इस कॉन्सर्ट में आरके पचनन्दा, कई गणमान्य अतिथि और बल परिवार द्वारा बड़ी संख्या में देखा गया। इस अवसर पर बल के बैंड ने कुल 16 धुनें प्रस्तुत कीं जो विविध पाश्चात्य और भारतीय संगीत के मिश्रण और कई सैन्य धुनों को लेकर प्रचालित कि गईं। लगभग 1 घंटे तक चले इस कॉन्सर्ट को मेजर नजीर हुसैन, वीएसएम रिटायर्ड द्वारा संचालित किया गया।
इस कॉन्सर्ट की प्रशंसा करते हुए गृह राज्यमंत्री श्री रिजिजू ने कहा कि इस प्रकार के देशभक्ति से भरे कार्यक्रम देशभर में आयोजित होने चाहिए। उन्होंने आईटीबीपी को वर्ष 2018 में गणतंत्र दिवस समारोह में बेस्ट मार्चिंग दस्ते के रूप में पुरस्कृत किये जाने पर बधाई दी और कहा कि इस उपलब्धि में आईटीबीपी बैंड का भी महत्वपूर्ण योगदान है जिन्होंने दस्ते में जोश का संचार किया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



