नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि वाणिज्य मंत्रालय देश के निर्यात में और अधिक विविधता लाने की रणनीति पर काम कर रहा है। इसका मकसद निर्यात को और मजबूती के साथ बढ़ाना है। प्रभु ने कहा कि हम निर्यात में विविधता लाने के लिये नई रणनीति तैयार करने की प्रक्रिया में हैं ताकि हम नये बाजार में और नये नये उत्पादों का निर्यात कर सकें।
ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय व्यंजन एवं पेय पदार्थ व्यापार महोत्सव इंडस फूड के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने यह बात कही। इसका आयोजन भारतीय व्यापार संवर्द्धन परिषद (टीपीसीआई) ने मंत्रालय के साथ मिलकर किया था। प्रभु ने कहा कि मंत्रालय कृषि निर्यात नीति पर भी काम कर रहा है जिसे जल्दी ही संबंधित पक्षों के विचार जानने के लिये सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार देश का निर्यात बढ़ाने के लिये उपयुक्त माहौल उपलब्ध कराएगी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



