मुंबई : पिछली तीन तिमाहियों में कमजोर वित्तीय प्रदर्शन की वजह से लगातार संघर्ष कर रही निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज इस महीने खाड़ी क्षेत्र के कम से कम सात मार्गों पर अपनी सेवाएं बंद कर रही है। एक सूत्र ने बताया कि नरेश गोयल प्रवर्तित एयरलाइन दोहा, मस्कट, अबू धाबी और दुबई के लिए विभिन्न भारतीय शहरों से प्रति सप्ताह 39 उड़ान सेवाएं बंद करेगी।
सूत्र ने बताया कि पहले यह जेट एयरवेज के लिए प्रमुख बाजार था, लेकिन मांग घटने और प्रतिस्पर्धा बढ़ने से खाड़ी के कई मार्ग आर्थिक दृष्टि से व्यावहारिक नहीं रह गए हैं। उल्लेखनीय है कि अबू धाबी की एतिहाद एयरवेज की जेट एयरवेज में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
सूत्र ने कहा कि जेट एयरवेज से कोच्चि, कोझिकोड़ और तिरुवनंतपुरम से दोहा तथाा लखनऊ और मेंगलूर से अबू धाबी की उड़ानें बंद करने का फैसला किया है।
इसके अलावा एयरलाइन मेंगलूर दुबई मार्ग पर भी परिचालन बंद करेगी। पांच दिसंबर से इन सभी मार्गों पर सेवाएं बंद की जाएंगी। इसके अलावा एयरलाइन इसी महीने दिल्ली से मस्कट की उड़ान सेवा भी बंद कर रही है।


Download Android App
Download iOS App




