मुंबई : बंबई शेयर बाजार में लगातार चार कारोबारी सत्रों से चली आ रही गिरावट का सिलसिला मंगलवार को थम गया। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले भारी उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 86 अंक चढ़ गया। निजी क्षेत्र की एयरलाइन जेट एयरवेज का शेयर 40.48 प्रतिशत टूट गया। जेट एयरवेज का परिचालन बंद है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट तथा रुपये के मजबूत होने से कुल बाजार धारणा में सुधार हुआ।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान करीब 300 अंक ऊपर नीचे होने के बाद अंत में 85.55 अंक या 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,046.34 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 39,167.83 अंक और नीचे में 38,870.96 अंक तक भी आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 19.35 अंक या 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,691.50 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान दिन में इसने 11,727.20 अंक का उच्चस्तर तथा 11,641.15 अंक का निचला स्तर भी छुआ। मारुति, एशियन पेंट्स, सनफार्मा, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयर 2.20 प्रतिशत तक नीचे आए। कंपनी के ऋणदाताओं ने सोमवार को एयरलाइन के पुनरोद्धार के प्रयास को छोड़ने और इस मामले को दिवाला कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में भेजने की घोषणा की।


Download Android App
Download iOS App



