सैन फ्रांसिस्को : फेसबुक एक नए फीचर का परीक्षण कर रहा है, जिसमें वह शहर-आधारित स्थानीय समाचारों, कार्यक्रमों और सूचनाओं को अपने प्लेटफार्म पर मुहैया कराएगी। सीएनईटी की गुरुवार की रिपोर्ट में कहा गया कि यह परीक्षण अमेरिका के छह शहरों में चल रहा है, जिसके लिए एक नया खंड ‘टूडे इन’ बनाया गया है।
‘टूडे इन’ खंड का संचालन एक मशीन लर्निग (एमएल) सॉफ्टवेयर करेगी, जो एक दल को सामग्री के चयन में मदद करेगी। स्थानीय समाचार प्रकाशकों को फेसबुक की न्यूज पार्टनरशिप टीम मंजूरी देगी। यह कदम फेसबुक की पत्रकारिता परियोजना के तहत उठाया गया है, जिसकी घोषणा फेसबुक ने पिछले साल जनवरी में अपने प्लेटफार्म पर फर्जी खबरों पर लगाम लगाने के लिए की थी। वह स्थानीय समाचार भागीदारों के साथ मिलकर स्थानीय समाचारों का प्रकाशन करेगी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



