मंडल बाजार से बॉंड के जरिये दो अरब डालर जुटाने के बारे में विचार करेंगे : स्टेट बैंक

Summary :

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मंगलवार को कहा कि उसके केन्द्रीय निदेशक मंडल की एक समिति चालू वित्त वर्ष के दौरान बाजार से बॉंड के जरिये दो अरब डालर (करीब 14,940 करोड़ रुपये) जुटाने के बारे में विचार करेगी।

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मंगलवार को कहा कि उसके केन्द्रीय निदेशक मंडल की एक समिति चालू वित्त वर्ष के दौरान बाजार से बॉंड के जरिये दो अरब डालर (करीब 14,940 करोड़ रुपये) जुटाने के बारे में विचार करेगी।बैंक ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में इसकी जानकारी दी है। उसने कहा है कि केन्द्रीय निदेशक मंडल की कार्यकारी समिति की बैठक 28 अप्रैल 2021 को होनी है।
बैंक ने कहा है कि उसकी समिति स्थिति की समीक्षा करेगी और सार्वजनिक पेशकश या फिर अमेरिकी डालर में वरिष्ठ बिना गारंटी वाले नोट के निजी आवंटन के जरिये अथवा किसी अन्य परिवर्तनीय मुद्रा में 2021- 22 के दौरान एक अथवा कई किस्तों में लंबी अवधि के लिये दो अरब डालर तक जुटाने की जांच परख करेगी।

Desk Team