मोटरसाइकिल कंपनियों को अमेरिका लाने का प्रयास : ट्रंप 

Summary :

NULL

वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका प्रशासन ऐसी कई मोटरसाइकिल कंपनियों से बात कर रहा है जो अपना परिचालन अमेरिका लाना चाहती हैं।उल्लेखनीय है कि जानी मानी अमेरिकी मोटरसाइकिल कंपनी हार्ले डेविडसन ने अपने कुछ परिचालन को बाहर ले जाने का फैसला किया है। अमेरिकी शुल्कों के खिलाफ यूरोपीय संघ के प्रतिशोधात्मक करों के खिलाफ कंपनी ने यह फैसला किया है। कंपनी ने 25 जून को कहा कि यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए शुल्कों से उसकी प्रति मोटरसाइकिल औसत लागत लगभग 2200 डालर बढ़ जाएगी। इसको देखते हुए कंपनी ने अपने कुछ उत्पादन को विदेश स्थानांतरित करने का फैसला किया है। ट्रंप ने कल ट्वीट किया ,‘ हार्ले डेविडसन अपने कुछ उत्पादन को अमेरिका से बाहर ले जा रही है। मेरा प्रशासन अन्य मोटरसाइकिल कंपनियों के साथ काम कर रहा है जो अमेरिका आना चाहती हैं। ’

Desk Team