मुकेश अंबानी की दौलत में इस साल 16.5 अरब डॉलर का इजाफा

Summary :

देश के सबसे बड़े धनकुबेर और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत में इस साल 16.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और उनकी संपत्ति का कुल मूल्य 60.8 अरब डॉलर हो गया है। यह आकलन ब्लूमबर्ग बिलनेयर इंडेक्स पर आधारित है।

पेट्रोलियम से लेकर टेलीकॉम क्षेत्र के टाइकून मुकेश अंबानी की दौलत का कुल मूल्य मंगलवार को करीब 61 अरब डॉलर होने के बाद वह दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। 
आरआईएल के शेयरों के मूल्य में हाल के दिनों में लगातार तेजी रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के अनुसार, आरआईएल के शेयर के मूल्य में बीते एक साल में 41 फीसदी का इजाफा हुआ है। 
आरआईएल का शेयर मंगलवार को हालांकि पिछले सत्र के मुकाबले 26.90 रुपये यानी 1.71 फीसदी की गिरावट के साथ 1,544.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

Shera Rajput