नई दिल्ली : प्राकृतिक गैस की कीमतें एक अप्रैल से 10 प्रतिशत बढ़ जाएंगी जो तीन साल का उच्चतम स्तर होगा। इससे सीएनजी और पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) महंगी हो जाएगी तथा यूरिया उत्पादन की लागत भी बढ़ जाएगी। अप्रैल से सितंबर की अवधि के लिये घरेलू स्तर पर उत्पादित प्राकृतिक गैस की कीमत बढ़कर 3.69 डॉलर प्रति इकाई (एमएमबीटीयू) हो जाएगी।
जो इससे पहले के छह महीने के दौरान 3.36 डॉलर थी। इसी तरह मुश्किल क्षेत्रों से उत्पादित गैस की कीमत अभी के 7.67 डॉलर से बढ़कर एक अप्रैल से 9.32 डॉलर हो जाएगी। इस बारे में औपचारिक अधिसूचना जल्दी ही जारी होने की उम्मीद है। यह प्राकृतिक गैस की कीमतों में लगातार चौथी वृद्धि होगी। इनकी कीमतें हर छह महीने में संशोधित की जाती हैं।


Download Android App
Download iOS App



