Nayara Petrol Price Cut: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ सस्ता, इस कंपनी ने लोगों को दी राहत, जानें नया रेट

Summary :

कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बाद देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। अब जुलाई महीने की शुरूआत में ही भारत की प्राइवेट ईंधन विक्रेता कंपनी, नायरा एनर्जी ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता कर दिया है। बता दें कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बाद से ईंधन कीमतों में यह पहली कटौती है। नायरा एनर्जी के 7,000 से अधिक पेट्रोल पंप देश भर…

कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बाद देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। अब जुलाई महीने की शुरूआत में ही भारत की प्राइवेट ईंधन विक्रेता कंपनी, नायरा एनर्जी ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता कर दिया है। बता दें कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बाद से ईंधन कीमतों में यह पहली कटौती है।

नायरा एनर्जी के 7,000 से अधिक पेट्रोल पंप

 Nayara Energy Fuel Price Cut,
Nayara Energy Fuel Price Cut,

देश भर में नायरा एनर्जी के 7,000 से अधिक पेट्रोल पंप है और सभी पंपो पर यह कटौती की गई दरें लागू हो गई हैं। बता दें कि देश में अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें राज्य का टैक्स, वैल्यू-एडेड टैक्स (VAT), के आधार पर अलग-अलग होती हैं। पश्चिमी एशिया में तनाव कम होने और होमुर्ज  फिर से खुलने से कच्चे तेल और LNG की शिपिंग बहाल हो गई है और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे वैश्विक आपूर्ति में की सप्लाई सही हो गई है।

सरकारी तेल कंपनियों ने नहीं घटाए दम

Petrol-Diesel Price Cut
Petrol-Diesel Price Cut

नायरा एनर्जी प्राइवेट ईंधन विक्रेता कंपनी है जिसने बढ़ी कीमतों के बाद पहली बार कटौती की गई है वहीं दूसरी तरफ भारती की सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कीमतों में कोई भी कटौती नहीं की है जबकी यह देशभर में 1 लाख से अधिक पेट्रोल पंप है और 90 प्रतिशत तक फ्यूल को ऑपरेट करती हैं।

दूसरी सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी कंपनी

नायरा कंपनी देश की दूसरी सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी कंपनी है और यह रूसी तेल कंपनी रोसनेफ्ट द्वारा संचालित की जाती है। बता दें कि इस कंपनी में रूस की रोसनेफ्ट की 49.13% हिस्सेदारी है और नायरा कंपनी प्रति वर्ष लगभग 250 मिलियन मीट्रिक टन तेल संशोधित करती है और अब देशभर में 7 हजार आउटलेट खोल दिए है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।