Full Moon Strawberry Moon Astrology: धनु को धन, मकर को प्रमोशन! ‘स्ट्रॉबेरी मून’ ला रहा है आपकी राशि के लिए बड़ा सरप्राइज; पढ़ें अपना भविष्यफल

Summary :

साल 2026 का 29 जून बेहद खास माना जा रहा है। इस दिन ज्येष्ठ पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। यह दिन सिर्फ पूजा-पाठ, व्रत और दान-पुण्य के लिहाज से ही पवित्र नहीं है, बल्कि इस रात आसमान में एक बहुत ही खूबसूरत नजारा भी दिखने वाला है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में ‘स्ट्रॉबेरी मून’ कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, स्ट्रॉबेरी मून 2026 काफी अहम रहने वाला है। कहा जा रहा है कि इस दुर्लभ संयोग से सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानें, स्ट्रॉबेरी मून क्या है, साथ में जानेंगे कि इस खगोलीय घटना से आपकी राशि पर क्या असर (Full…

साल 2026 का 29 जून बेहद खास माना जा रहा है। इस दिन ज्येष्ठ पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। यह दिन सिर्फ पूजा-पाठ, व्रत और दान-पुण्य के लिहाज से ही पवित्र नहीं है, बल्कि इस रात आसमान में एक बहुत ही खूबसूरत नजारा भी दिखने वाला है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में ‘स्ट्रॉबेरी मून’ कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, स्ट्रॉबेरी मून 2026 काफी अहम रहने वाला है। कहा जा रहा है कि इस दुर्लभ संयोग से सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानें, स्ट्रॉबेरी मून क्या है, साथ में जानेंगे कि इस खगोलीय घटना से आपकी राशि पर क्या असर (Full Moon Strawberry Moon Astrology) पड़ने वाला है।

जानिए क्या है स्ट्रॉबेरी मून?

जून के महीने में दिखने वाले पूरे चांद को दुनिया भर में ‘स्ट्रॉबेरी मून’ के नाम से जाना जाता है। इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि चांद का रंग बदलकर स्ट्रॉबेरी जैसा लाल या गुलाबी हो जाएगा। असल में, उत्तरी अमेरिका में इसी मौसम में जंगली स्ट्रॉबेरी की फसल पककर तैयार होती है, इसलिए वहां के स्थानीय लोगों ने इसका नाम ‘स्ट्रॉबेरी मून’ रख दिया। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का कहना है कि इस रात चांद धरती और क्षितिज (horizon) के बहुत पास होगा, जिसकी वजह से यह आम दिनों के मुकाबले आकार में काफी बड़ा और बहुत ज्यादा चमकदार दिखाई देता है।

इस समय दिखा स्ट्रॉबेरी मून

Strawberry Moon
Strawberry Moon (Source: Social Media)
स्ट्रॉबेरी मून अपने पूरे आकार में 29 जून की शाम को 7:57 बजे (EDT समय के अनुसार) दिखा, जिसे भारत में अगले दिन यानी 30 जून की सुबह करीब 5:27 बजे देखा गया। भारत में इसे 29 जून की रात 8 बजे से 10 बजे के बीच देखा गया।

जून 2026 में कहां दिखा स्ट्रॉबेरी मून? (Where Strawberry Moon Visible in June)

Strawberry Moon
Strawberry Moon (Source: Social Media)

स्ट्रॉबेरी मून पूरी दुनिया में देखा गया। साफ आसमान में इसे भारत सहित दुनिया के लगभग हर हिस्से से देखा जा सकता है। चूंकि पूर्णिमा का चांद सूरज के ठीक सामने उगता है, इसलिए यह शाम के समय दक्षिण-पूर्वी आसमान में पूरी रात दिखाई देता है।

स्ट्रॉबेरी मून में क्या खास रहा? (What Special in Strawberry Moon)

29 जून 2026 की रात को चांद जमीन के क्षितिज (horizon) के बहुत करीब रहा, जिससे यह आम दिनों से बड़ा और ज्यादा चमकदार देखा गया। वैज्ञानिक भाषा में इसे “मून इल्यूजन” कहते हैं। इसका मतलब यह है कि चांद का असली साइज नहीं बदलता, बल्कि आस-पास के पेड़ों और इमारतों की तुलना में वह हमारी आंखों को बड़ा दिखाई देता है। ज्योतिष में पूर्णिमा को वैसे भी ऊर्जा और जीवन में नया मोड़ लाने वाला समय माना जाता है, लेकिन जब यह स्ट्रॉबेरी मून जैसी अनोखी घटना के साथ वट पूर्णिमा के दिन पड़ता है, तो इसका असर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों पर इसका क्या असर (Strawberry Moon Impact On Zodiac Signs) रहा।

सभी 12 राशियों पर स्ट्रॉबेरी मून का असर

1. मेष राशि

नौकरी या बिजनेस में जो काम लंबे समय से अटका था, वह अब तेजी से आगे बढ़ेगा। आपको कोई बड़ा और अचानक मौका मिल सकता है, जिसका फायदा उठाना जरूरी है। हालांकि, इस समय रिस्क वाले निवेश से बचें। समझदारी से लिए गए फैसले ही आपको फायदा पहुंचाएंगे।

2. वृषभ राशि

इस समय आपको अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। अगर आप लंबे समय से कहीं घूमने, आगे की पढ़ाई करने या कोई नया हुनर सीखने की सोच रहे थे, तो उसे शुरू करने का यह सही समय है। यह बदलाव आपके लिए नए रास्ते खोलेगा।

3. मिथुन राशि

पैसों के मामलों को संभालना अब आपके लिए आसान हो जाएगा। कुछ ऐसे छिपे हुए खर्चे सामने आ सकते हैं जिनके बारे में आपको पता नहीं था, लेकिन साथ ही कमाई के कुछ नए रास्ते भी मिल सकते हैं। इन पर ध्यान देने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बजट संभालना आसान रहेगा।

4. कर्क राशि

यह पूर्णिमा आपके रिश्तों पर सबसे ज्यादा असर डालेगी क्योंकि यह आपकी ही राशि के पास हो रही है। इस वजह से आप काफी इमोशनल महसूस कर सकते हैं। अच्छे रिश्तों में प्यार और समझ बढ़ेगी, वहीं जो रिश्ते आपके लिए सही नहीं हैं या जिनमें पहले से तनाव था, वे अब खत्म हो सकते हैं।

5. सिंह राशि

इस समय आपका ध्यान अपनी सेहत और डेली रूटीन को सुधारने पर रहेगा। जैसे ही आप अपनी आदतें ठीक करेंगे, इसका सीधा अच्छा असर आपके काम पर भी दिखेगा। एक अनुशासित लाइफस्टाइल अपनाने से न सिर्फ आपकी सेहत अच्छी होगी, बल्कि नौकरी और बिजनेस में भी मजबूती आएगी।

6. कन्या राशि

आपके नए और अनोखे विचार इस समय आपको धन-लाभ करा सकते हैं। अगर आप लिखने, डिजाइनिंग, मार्केटिंग, मनोरंजन या अपने किसी बिजनेस से जुड़े हैं, तो आपके काम को समाज और ऑफिस में बड़ी पहचान मिलेगी। आपकी तारीफ होगी, जिसका फायदा आपको आगे करियर में मिलेगा।

7. तुला राशि

इस समय आपका पूरा ध्यान अपने घर, परिवार और सुख-सुविधाओं पर रहेगा। परिवार के लोगों से बातचीत करने से मन का पुराना तनाव दूर होगा और घर में शांति का माहौल बनेगा। अगर आप जमीन, मकान या घर की मरम्मत से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं, तो यह समय अच्छा है।

8. वृश्चिक राशि

इस दौरान आपकी बातचीत करने का तरीका ही आपकी सफलता की चाबी बनेगा। जिन लोगों से बात करने में आपको पहले झिझक होती थी, उनसे भी आप खुलकर और आसानी से बात कर पाएंगे। अगर आपका कोई इंटरव्यू, बिजनेस डील या नया समझौता होने वाला है, तो नतीजा आपके पक्ष में आने की उम्मीद है।

9. धनु राशि

कमाई के नए साधन ढूंढने और पैसों की प्लानिंग करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है। आप कोई नया पार्ट-टाइम काम या साइड बिजनेस शुरू करने की सोच सकते हैं, जो आगे चलकर आपकी आमदनी बढ़ाएगा। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और आप खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे।

10. मकर राशि

यह पूर्णिमा आपके भीतर लीडरशिप (नेतृत्व) की क्षमता को बढ़ाएगी। ऑफिस में आपके सीनियर अधिकारी और साथ काम करने वाले लोग आपकी काबिलियत को पहचानेंगे। इस समय आपको प्रमोशन मिलने, पद-प्रतिष्ठा बढ़ने और कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के मजबूत योग हैं।

11. कुंभ राशि

यह समय खुद को अंदर से मजबूत बनाने और मानसिक तनाव को दूर करने का है। पिछले कुछ समय से जो पुरानी कड़वी यादें या मानसिक बोझ आपको परेशान कर रहा था, वह अब कम होने लगेगा। इस दौरान मेडिटेशन करना और थोड़ा आराम करना आपके दिमाग को शांति देगा।

12. मीन राशि

आपके पुराने सपने और इच्छाएं अब सच होने लगेंगी। दोस्तों की मदद और टीम वर्क से आपको तरक्की के नए और रोमांचक मौके मिलेंगे। जीवन और करियर को लेकर आपके लक्ष्य बिल्कुल साफ हो जाएंगे, जिससे आप सही प्लानिंग के साथ एक नए सफर की शुरुआत कर पाएंगे।

Strawberry Moon Manifestation

स्ट्रॉबेरी मून को अपनी इच्छाएं पूरी करने (Manifestation) के लिए बहुत अच्छा और असरदार माना जाता है। इस समय चारों तरफ पॉजिटिव एनर्जी होती है, जो हमारे लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करती है। अपनी इच्छाओं को सच करने के लिए इस दिन लोग मेनिफेस्ट करते हैं। यहां जानें, स्ट्रॉबेरी मून मेनिफेस्टेशन के तरीके क्या हैं?

Strawberry Moon Manifestation: इस रात Universe सुनेगा आपकी हर बात! नोट कर लें ‘स्ट्रॉबेरी मून’ मेनिफेस्टेशन के ये 4 तरीके

इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।