सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएमडीसी ने शनिवार को कहा कि वह अपने सभी कर्मचारियों को सैनिटाइजर और मास्क खरीदने के लिए एक हजार रुपये की वित्तीय सहायता देगी। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इस समय इनकी काफी अधिक मांग है और इसकी कीमतों में बढ़ोतरी भी देखने को मिली है। एनएमडीसी के अध्यक्ष एन बैजेंद्र कुमार ने कंपनी के इस फैसले के बारे में ट्विटर पर जानकारी दी।
NMDC to give assistance of Rs.1000 to all employees including contract employees,labourers,trainees, apprentices etc for additional expenses to prevent covid. This is in additions to other precautions in all its projects and offices. @PMOIndia @SteelMinIndia pic.twitter.com/chkONVQv6N
— CMD NMDC @baijendra (@baijendra) March 21, 2020
उन्होंने कहा, एनएमडीसी कोरोना वायरस को रोकने के लिए अस्थाई कर्मचारियों, मजदूरों, प्रशिक्षुओं सहित सभी कर्मचारियों को एक हजार रुपये की सहायता देगा। यह अपनी सभी परियोजनाओं और कार्यालयों में बरती जा रही अन्य सावधानियों के अतिरिक्त है। इस ट्वीट के साथ उन्होंने एनएमडीसी की अधिसूचना की एक प्रति भी पोस्ट की है।
अधिसूचना में कहा गया है कि यह राशि चालू माह के वेतन के अतिरिक्त होगी। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि एनएमडीसी के वेतनमान पर लगभग 5,500 कर्मचारी हैं और अन्य 2,500 अस्थाई कर्मचारी हैं।


Download Android App
Download iOS App



