मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये जारी किये गये आदेशों का उल्लंघन करने को लेकर करीब 540 मामले दर्ज किये गये हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन मामलों में बंद के आदेश का पालन नहीं करना, पिछली यात्रा की जानकारी छिपाना या उसकी गलत जानकारी देना, संक्रमण के बारे में अफवाह फैलाना और महामारी के चलते पैदा हुई परिस्थिति में फायदा उठाने के लक्ष्य से उत्पादों का विज्ञापन करना आदि शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में महामारी रोग अधिनियम लागू है। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इस अधिनियम के प्रावधानों के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता और आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया जा रहा।एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार दोपहर तक, ठाणे में 95, पालघर में 95, अहमदनगर में 74, सोलापुर में 44 और नागपुर में 13 मामले दर्ज किए गए।


Download Android App
Download iOS App



