नई दिल्ली : कच्चे तेल के बाद भारत ने अमेरिका से प्राकृतिक गैस का आयात शुरू किया। 20 वर्षीय समझौते के तहत तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की पहले खेप को लुइसियाना से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सरकारी गैस कंपनी गेल इंडिया ने सालाना 35 लाख टन एलएनजी के लिये लुइसियाना स्थित चेनियर एनर्जी की सबाइन पास लिक्विफैक्शन इकाई से करार किया है। गेल ने बयान में कहा कि कार्गो (माल) को गेल के पहले एलएनजी जहाज मेरिडियन स्पिरिट पर लाद दिया गया है।
यह एलएनजी सबाइन पास एलएनजी परियोजना में चेनियर एनर्जी की एलएनजी निर्यात सुविधा से निकाली गयी है। इस माल को 28 मार्च या उसके आसपास महाराष्ट्र स्थित दाभोल टर्मिनल में खाली किया जाएगा। पिछले साल अक्तूबर में भारत ने अमेरिका से कच्चे तेल की पहली खेप आयात की थी। अमेरिका ने 1975 में तेल निर्यात पर रोक लगा दी थी। जिसे 2015 में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हटाया था।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



