भिवानी : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने कहा है कि ”मेरी बेवकूफी के कारण” आज हरियाणा में भाजपा की सरकार है। चौटाला ने दादरी के जिला पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ”मेरी बेवकूफी के कारण आज हरियाणा में भाजपा की सरकार है और अगर मैं दो दिन और जेल नहीं जाता तो यह सरकार नहीं बनती।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कल बुधवार को दिल्ली में होने वाली रैली में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। चौटाला ने दावा किया कि अबकी बार हरियाणा में इनेलो पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। गौरतलब है कि जेबीटी भर्ती प्रकरण में सजा काट रहे इनेलो प्रमुख पैरोल पर हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



