जिनीवा : प्रमुख वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने हरित मोबिलिटी पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने के प्रयासों के तहत एक इलेक्ट्रिक वाहन का अवधारणा प्रारूप (कांसेप्ट) यहां पेश किया। कंपनी का कहना है कि उसका यह प्रारूप वाहन अधिकतम 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर चल सकता है।
टाटा मोटर्स के सीईओ व प्रबंध निदेशक गुएंतर बुशचेक ने इस अवधारणा प्रारूप को यहां पेश किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मिशन को प्रतिबद्ध हैं और टिकाउ भविष्य के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं। इस अवसर पर रतन टाटा व टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी मौजूद थे।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



