एनटीपीसी का एमटीएन कार्यक्रम इंडिया आईएनएक्स में सूचीबद्ध

Summary :

NULL

नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने छह अरब डालर (38,000 करोड़ रुपये से अधिक) के मध्यम अवधि नोट (एमटीएन) कार्यक्रम को गिफ्ट सिटी के इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर ( आईएफएससी) में इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज (इंडिया आईएनएक्स) में सूचीबद्ध कराया है।

एनटीपीसी ने एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी के अनुसार एमटीएन को इंडिया आईएनएक्स के वैश्विक प्रतिभूति बाजार में 24 जनवरी को सूचीबद्ध किया गया है। इंडिया आईएनएक्स देश का पहला अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज है। एनटीपीसी ने कहा कि सूचीबद्धता से उसे अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों से सस्ती दर पर पूंजी जुटाने में मदद मिलेगी।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team