नई दिल्ली : भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में नवंबर महीने में एक साल पहले की तुलना में 11.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जनवरी, 2019 के बाद इसमें पहली बार दहाई अंक की वृद्धि दर्ज की गई है। विमानन कंपनियों के अंतरराष्ट्रीय संगठन इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) की ओर से जारी बयान में कहा गया।
कई क्षेत्रों में फैली मंदी के बीच भारत की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में गिरकर छह साल के निचले स्तर पर आ गई। इससे अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। यह आने वाले समय में विमानन उद्योग के लिए और चुनौती पेश करेगा। आईएटीए से कुल 290 से ज्यादा विमानन सेवा कंपनियां जुड़ी हैं।


Download Android App
Download iOS App



