पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन कटौती होने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है। तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे जबकि कोलकाता में नौ पैसे प्रति लीटर की कटौती की। वहीं, डीजल दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पांच पैसे जबकि चेन्नई में छह पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 75.80 रुपये, 78.39 रुपये, 81.39 रुपये और 78.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 69.06 रुपये, 71.43 रुपये, 72.42 रुपये और 72.98 रुपये प्रति लीटर हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



