पेट्रोल के दाम में लगातार तीन दिन वृद्धि के बाद सोमवार को ब्रेक लगा और चारों महानगरों में इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ जबकि डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन स्थिरता बनी रही। रविवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली में पांच पैसे, कोलकाता में सात पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी।
देश की राजधानी दिल्ली में सात नवंबर के बाद पेट्रोल के दाम में 2.31 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। बीते सात नवंबर को दिल्ली में पेट्रोल 72.60 रुपये लीटर था। देश में इस समय पेट्राल का भाव बीते एक साल से ज्यादा समय के उंचे स्तर पर है। दिल्ली में इससे पहले पेट्रोल का भाव 24 नवंबर 2018 को 75.25 रुपये प्रति लीटर था।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम क्रमश: 74.91 रुपये, 77.61 रुपये, 80.59 रुपये और 77.91 रुपये प्रति लीटर रहा। चारों महानगरों में डीजल की कीमत बिना किसी बदलाव के क्रमश: 65.78 रुपये, 68.19 रुपये, 69 रुपये और 69.53 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



