Petrol और डीजल के दाम में वृद्धि पर फिर विराम लगने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है। तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। इससे पहले सोमवार को नए साल में पहली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई थी। हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले सप्ताह कच्चे तेल में आई तेजी के बाद भावों में बहरहाल मजबूती बनी हुई है।
विशेषज्ञ बताते हैं कि कच्चे तेल की हालिया तेजी से आने वाले दिनों में Petrol और डीजल के दाम में वृद्धि हो सकती है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें यथावत 68.50 रुपये, 70.64 रुपये, 74.16 रुपये और 71.07 रुपये प्रति लीटर दर्ज गईं।
चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बिना बदलाव के क्रमश: 62.24 रुपये, 64.01 रुपये, 65.12 रुपये और 65.70 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में सोमवार को 21 पैसे, जबकि चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया था। चारों महानगरों में डीजल के दाम में भी आठ पैसे की वृद्धि की गई थी।
दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 68.79 रुपये, 68.66 रुपये, 70.03 रुपये और 69.82 रुपये प्रति लीटर रहीं। इन चारों शहरों में डीजल के दाम क्रमश: 61.93 रुपये, 61.80 रुपये, 62.75 रुपये और 62.54 रुपये प्रति लीटर रहे। पेट्रोल के दाम चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, भोपाल और जयपुर में क्रमश: 64.79 रुपये, 68.66 रुपये, 72.67 रुपये, 71.52 रुपये और 69.28 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए। इन पांचों शहरों में डीजल के भाव क्रमश: 59.28 रुपये, 61.82 रुपये, 65.52 रुपये, 63.46 रुपये और 64.61 रुपये प्रति लीटर रहे।


Download Android App
Download iOS App



