डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई और पेट्रोल के दाम में भी उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली। तेल विपणन कंपनियों ने फिर डीजल के दाम दिल्ली में 10 पैसे, कोलकाता में छह पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर घटा दिए हैं।

वहीं, पेट्रोल के भाव दिल्ली और चेन्नई में छह पैसे जबकि कोलकाता में तीन पैसे और मुंबई में पांच पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में मंगलवार को पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.90 रुपये, 75.12 रुपये, 78.52 रुपये और 75.70 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं, चारों महानगरों में डीजल के दाम घटकर क्रमश: 66.49 रुपये, 68.48 रुपये और 69.69 रुपये और 70.23 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



