पेट्रोल और डीजल के दाम में पांचवें दिन गिरावट जारी रही। पेट्रोल का भाव फिर दिल्ली और मुंबई में 13 पैसे जबकि कोलकाता में 18 पैसे और चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। वहीं, डीजल का दाम दिल्ली और कोलकाता में 20 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर घट गया है।
बीते पांच दिनों में पेट्रोल का दाम दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 88 पैसे, 91 पैसे, 87 पैसे और 93 पैसे प्रति लीटर कम हो गया है जबकि डीजल की कीमत चारों महानगरों में क्रमश: 97 पैसे, 1।02 रुपये, 1।03 पैसे और 1।04 पैसे प्रति लीटर घट गई है।
शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 72।10 रुपये, 74।74 रुपये, 77।76 रुपये और 74।90 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 65।07 रुपये, 67।39 रुपये, 68।19 रुपये और 68।72 रुपये प्रति लीटर हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



