बॉलीवुड स्टार्स के फैंस को उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा दिलचस्पी उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने की होती है। वहीं अगर किसी स्टार की शादी हो तो उनकी दिलचस्पी कई गुना ज्यादा बड़ जाती है। हाल ही में बॉलीवुड के हैंडसम हंक की शादी की खबर सामने आ रही है।

ये सितारा कोई और नहीं बल्कि वरुण धवन है। जी हां काफी समय से वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी को लेकर चर्चा चल रही हैं। अब इस बीच इस कपल की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है तो आइए जानते हैं वरूण और नताशा की शादी की डिटेल…

नताशा दलाल और वरुण धवन दोनों बचपन के दोस्त हैं। ये दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं दोनों को एक साथ कई पार्टीज और इवेंट में साथ देखा गया है। इतना ही नहीं वरुण और नताशा हाल फिलहाल में अरमान जैन-अनीसा मल्होत्रा के वेडिंग रिसेप्शन में भी नजर आए।

बता दें ये कपल अब पूरी तरह से शादी के बंधन में बंधने को तैयार है। ऐसे में अब वरुण-नताशा की शादी की डेट भी सामने आ चुकी है। खबरों के मुताबिक ये ब्यूटीफुल कपल इसी साल 22 मई को थाईलैंड के JW Marriott Khao Lak Resort & Spa में शादी करने की तैयारी में लगा हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि 2020 की गर्मियों में वरुण-नताशा जल्दी ही शादी करने वाले हैं। इतना ही नहीं खबर यह भी है कि इस कपल की शादी में फिल्ममेकर करण जौहर की अहम भूमिका भी होगी। साथ ही वरुण धनव और नताशा करण जौहर के ही ज्वैलरी ब्रांड त्यानी ज्वैलरी के जेवर अपने संगीत में पहनने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



