बॉलीवुड के एक्टर रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट दोनों एक-दूसरे के साथ काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। अब खबर है कि दो साल से ज्यादा लंबे और सीरियस रिलेशनशिप के बाद ये कपल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जी हां सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज होने के बाद ये शादी कर लेंगे। फिल्म ब्रह्मास्त्र इसी साल 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। आलिया और रणबीर की यह साथ में पहली फिल्म होगी।

शादी की तैयारियां हुई शुरू…
रिपोट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि रणबीर-आलिया की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं रिलेटिव्स को भी डेट्स बुक करने के लिए बोल दिया गया है।

कहा जाता रहा है आलिया-रणबीर 18 दिसंबर 2020 के दिन ब्याह करने वाले हैं। दोनों की शादी मुंबई में ही होने की खबर आ रही है। वहीं शादी की सभी रस्में दोनों परिवार वालों के घर में ही आयोजित की जाएंगी। शादी के बाद पार्टी मुंबई के 5 स्टार होटल में अयोजित की जाएगी।

खैर,यह पहली बार नहीं जब आलिया-रणबीर की शादी की खबरें सामने आई हैं क्योंकि इससे पहले भी दोनों की शादी की खबरें खूब जोरो-शोरों से उड़ चुकी है। इतना ही नहीं कुछ महीनों पहले दोनों की शादी का कार्ड भी तेजी से वायरल हुआ था,जिसे रणबीर-आलिया की शादी का कार्ड बताया जा रहा था। बाद में इन सभी बातों को महज अफवाह करार दिया गया था।

ऋषि कपूर की इच्छा…
अब आलिया और रणबीर की शादी की जो तारीख तय कि गई है उसके पीछे सबसे बड़ा करण रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर हैं। जी हां क्योंकि पिछले कभी समय से ऋषि कपूर की तबीयत थोड़ी खराब चल रही रही है जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए न्यूयॉर्क में लंबे समय तक रहना पड़ा था।

अब वो चाहते हैं कि बेटे की शादी जल्दी से जल्दी जो जाए। इस वजह से परिवार वालों ने ये फैसला लिया है कि अब रणबीर की शादी तय हो जानी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



