पेट्रोल और डीजल के दामों में बुधवार को लगातार बारहवें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ। डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को हुई थी,जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 22 से दिन स्थिर हैं।

तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये जबकि डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।

वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.99 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।


Download Android App
Download iOS App



